बंग प्रदेश के राजा को वहाँ की प्रजा क्यों चाहती थी?
बंग प्रदेश के राजा बहुत धार्मिक विचारों वाला था | प्रजा के दुःख दर्द को वो अपना ही दुःख दर्द मानता था | उसके राज्य में चारों और सुख शांति थी इसलिए बंग प्रदेश के राजा को वहाँ कि प्रजा चाहती थी |
राजा को क्या बीमारी थी और मैथिली राज्य के राजवैद्य ने उनका क्या उपचार बताया?
राजा को कोढ़ की बीमारी लग गयी थी | मैथली राज्य के राजवैद्य ने उनका उपचार ये बताया की वे मानसरोवर झील में निवास करने वाले राजहंस के मांस को एक विशेष विधि के द्वारा खाये तो वे रोगमुक्त हो सकते है |
बहेलिये ने राजा के प्राणों की रक्षा के लिए क्या किया?
बहेलिये ने राजा के प्राणों की रक्षा के लिए मानसरोवर झील से राजहंस लाने का इरादा किया | बहेलिया ने राजहंस को पकड़ने के लिए साधु का वेश धारण किया क्यूंकि राजहंस सिर्फ साधु के पास बिना खतरा महसूस किये आ जाते थे | साधु का वेश होने के कारण राजहंस उसके पास आसानी से आ गए, उसने उनको प्यार किया और मंत्र पढ़कर पकड़कर लिया | उसका उद्देश्य पूरा हुआ और राज्य पहुचकर उसने राजहंस को राजा के सामने भेंट कर दिया |






























































































